फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। नगर पुलिस और गोकशी के आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के पास से एक तमंचा और पशु कटान के उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन


सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को खुर्जा कोतवाली पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। गांव झमका के पास नहर पर पुलिस को एक बाइक सवार संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस को देखकर बाइक सवार युवक वापस भागने लगा। पुलिस ने आरोपी को कुछ दूरी पर रोक दिया।
पुलिस टीम से खुद को घिरता देख आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान फरमान निवासी मोहल्ला कबूतर वाली पैठ कस्बा व थाना खुर्जा के रूप में हुई। आरोपी के पास से पशु कटान में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि 24 जनवरी को खुर्जा नगर में गोकशी की घटना को अंजाम दे चुका है। आरोपी पर पूर्व में सात मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें