फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बंदरों के झुंड ने चार साल की मासूम पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी। नगर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के लोग कई बार जनप्रतिनिधियों से भी शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद समाधान नहीं हुआ है। वहीं, वन विभाग की भी कार्रवाई नहीं कर रहा। शनिवार को बंदरों के झुंड ने एक चार साल की मासूम पर हमला कर दिया। जिसमें उसके चेहरे पर गंभीर जख्म हो गए हैं। सीएचसी से एआरवी लगाने के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला पीरखां निवासी मोहम्मद फुरकान ने बताया कि चार उनकी वर्षीय बेटी आलिया शनिवार सुबह अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी बंदरों का झुंड काॅलोनी में आ गया और बच्ची पर हमला कर दिया। बताया कि बच्ची की चीख पर घर के सदस्य मौके पर पहुंचे और बंदरों को भगाया।
बंदरों ने बच्ची के चेहरे को कई जगह नोंचकर घायल कर दिया। इसके बाद इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां पर एआरवी लगाने के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें