'मैं मानसिक रूप से आहात हूं'
दीपक शर्मा का आरोप है कि उन्होंने सलेमपुर क्षेत्र में पकड़ी गई एक गाय को गौशाला भेजने या अपने सुपुर्द करने की मांग को लेकर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) से संपर्क किया था। इसी दौरान सीडीओ द्वारा उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे वह मानसिक रूप से आहत हो गए।
होगी प्रशासनिक जांच
आरोप है कि इसी से नाराज होकर दीपक शर्मा कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और आत्मदाह का प्रयास किया। घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में कुछ देर के लिए हंगामे और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जांच की बात कही जा रही है।