बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में स्थित शिवकुमार जनता इंटर कॉलेज में फीस के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए छात्रों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। मामला इतना बिगड़ गया कि कक्षा 6 से लेकर इंटरमीडिएट तक के छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए आत्महत्या का प्रयास किया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए तत्काल कार्रवाई की। पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल छात्रों के हाथों से पेट्रोल की बोतलें छीनीं और उन्हें शांत कराया। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन पिछले कई दिनों से उनसे फीस के नाम पर अवैध वसूली कर रहा है और उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।