फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड : 25 बेड का बनेगा आईसीयू वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोरोना के नए स्वरूप को देखते हुए जिले में 25 बेड का आईसीयू वार्ड बनाया जाएगा। जो खुर्जा के जटिया चिकित्सालय में बनाया जाएगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना से बचाने के लिए पांच सरकारी चिकित्सालय बने हुए हैं। यहां पर ऑक्सीजन और आईसीयू बेड की सुविधा उपलब्ध है। अब कोरोना के नए स्वरूप जेएन-1 को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं, खुर्जा में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान बनाए गए 100 बेड के अस्थाई अस्पताल को भी जरूरत पड़ने पर उपयोग में लिया जा सके इसको लेकर भी तैयारियां करने में विभाग जुट गया है। इसमें 25 बेड पर आईसीयू की सुविधा देने को लेकर अफसर जुटे हैं। इसमें कोविड संक्रमित मरीजों के समुचित प्रबंध किए जाएंगे। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि खुर्जा के जटिया चिकित्सालय में बने अस्थाई अस्पताल में 25 बेड का आईसीयू वार्ड बनाया जाएगा। जहां गंभीर कोविड मरीजों के इलाज की सुविधा के लिए संसाधन उपलब्ध करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोगों से भी अपील है मास्क पहने और कोविड गाइड लाइन का पालन जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें