फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हर महीने पांच प्रतिशत भुगतान के साथ पेंशनरों का दिया जाएगा बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। नगर पालिका कार्यालय से सेवानिवृत्त हुए 71 कर्मचारियों को पेंशन के लिए चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। पालिका अध्यक्ष अंजना सिंघल और अधिशासी अधिकारी पूजा श्रीवास्तव ने राज्य वित्त फंड से पेंशन की बकाया धनराशि देने का निर्णय लिया है। ऐसे में पेंशनर भी खुश हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल ने बताया कि पालिका के 71 सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन वर्ष 1998 के बाद से नहीं मिली थी। ऐसे में लगभग दो करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। पिछले आठ महीनों से कर्मचारियों को निरंतर पेंशन लगातार बांटी जा रही है। केवल पुराना बकाया शेष है। इसको निस्तारण के लिए अधिकारियों के बैठक की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि हर महीने कुल बकाया का पांच प्रतिशत का भुगतान किया जाएगा। इससे जल्द से जल्द कर्मचारियों की सारी पेंशन उनको मिल जाएगी और बकाया भी खत्म होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें