मंदिर मार्ग स्थित दुकान पर मौजूद दुकानदार राकेश ने बताया कि मंगलवार दोपहर को बाइक सवार दंपती के बीच विवाद हो रहा था। तभी पति ने गुस्से में बाइक रोक दी और पत्नी को डांटने लगा। पत्नी ने फिर पति के साथ जाने से इन्कार कर दिया। पति गुस्से में बाइक वहीं छोड़कर चला गया।
वहां मौजूद लोगों ने महिला से झगड़ा होने का कारण पूछा तो उसने पति-पत्नी के बीच का विवाद बताया। कुछ देर बाद महिला ने अपने पति की बाइक जमीन पर गिरा दी और उस पर पत्थर मारने शुरू कर दिए। लोगों ने रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन वह पत्थर मारती रही।
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने एक के बाद एक कई बार पत्थर से बाइक पर हमला किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है, शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।