फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: वैक्सीन नहीं आने से हज जाने वालों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। हज पर जाने वाले यात्रियों को बूस्टर डोज का टीका लगवाना अनिवार्य है। जिले में पिछले 25 दिन से केविड से बचाव की वैक्सीन नहीं है। ऐसे में हज पर जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हज पर जाने वाले यात्रियों के आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च है। जिला हज ट्रेनिंग सेंटर के प्रभारी ने पहला/दूसरा टीका लगवा चुके यात्रियों से आवेदन करने की बात कही है। जिससे हज पर जाने से पूर्व संबंधित को दूसरा या बूस्टर डोज का टीका लगाया जा सके। केविड के बाद इस बार हज पर जाने वाले यात्रियों का कोटा बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में लोगों से 10 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने के दौरान कोरोना टीका का प्रमाणपत्र अनिवार्य है। यात्रा पर जाने से पूर्व संबंधित को बूस्टर डोज या दूसरा टीका लगा होना जरूरी है। ऐसे में हज पर जाने वाले यात्री कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के लिए केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन, जिले में आठ फरवरी से वैक्सीन का स्टॉक समाप्त चल रहा है और अभी तक वैक्सीन नहीं आई है। अगर समय रहते वैक्सीन नहीं आई तो काफी लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। संभावना है इस बार जिले में चार सौ से पांच सौ के बीच लोग हज के लिए जाएंगे।
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार
हज पर जाने वाले यात्रियों से अभी आवेदन करवाए जा रहे हैं। यात्रा पर जाने से पूर्व संबंधित को कोरोना से बचाव का टीका लगा होना चाहिए। जिले में पिछले कई दिनों से वैक्सीन नहीं है। ऐसे में समय रहते वैक्सीन नहीं मिली तो परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग से मांग है कि हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए वैक्सीन की उपलब्धता करवा दें। जिससे यात्रियों को परेशानियां ना हो। - हाजी नूर मोहम्मद कुरैशी, प्रभारी जिला हज ट्रेनिंग सेंटर

हज पर जाने के लिए काफी लोगों की उम्मीदें रहती है कि वह हज पर जाएं। लेकिन कोरोना काल के बाद से हज पर कुछ पाबंदी भी लगाई गई। इस बार कोटा बढ़ने की उम्मीद है। उससे पूर्व वैक्सीन मिल जाए तो जो लोग आवेदन कर रहे हैं। वह समय से वैक्सीन लगवा सकेंगे। - हाजी खुर्शीद आलम राही, सेवानिवृत्त प्रवक्ता मुस्लिम इंटर कॉलेज
विज्ञापन


वैक्सीन के लिए डिमांड शासन को भेजी गई है। वैक्सीन प्राप्त होने पर टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीद है, इस माह में कुछ वैक्सीन मिल सकती है - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें