फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लगवाए ही आ गया बूस्टर डोज लगने का मेसेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना लगवाए ही आ गया बूस्टर डोज लगने का मेसेज
विज्ञापन

खुर्जा। कोरोना के टीकाकरण में गड़बड़ियों का सिलसिला अभी तक नहीं थमा। अब ग्रेटर नोएडा में बच्चों संग रह रही महिला का खुर्जा के अस्पताल में बूस्टर डोल लगने का मेसेज आ गया है।
खुर्जा के बिंदावाला चौक निवासी अजय सिंघानिया ने बताया कि उनकी पत्नी रीता सिंघानिया और वह पिछले तीन महीने से ग्रेटर नोएडा में अपने बच्चों के पास रह रहे हैं। शनिवार 30 जुलाई को रीता के मोबाइल पर मेसेज आया कि खुर्जा में धरपा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना की बूस्टर डोज लग गई है। जबकि वह किसी भी निजी या सरकारी अस्पताल पर गई भी नहीं। रीता सिंघानिया का कहना है कि यदि ऑनलाइन पोर्टल पर डोज लगी हुई दिखेगी, ऐसे में उन्हें बूस्टर डोज भी नहीं लग सकेगी। आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारी वैक्सीन बचाने के लिए यह फर्जीवाड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व में भी आ चुके है कई मामले
जिले में कई लोगों के पास बिना टीका लगे ही मेसेज पहुंच रहा है। कुछ के तो मौत के बाद टीका लगने का मेसेज उनके परिजनों के पास पहुंचा। कई ऐसे भी लोग हैं, जिन्होंने एक भी टीका नहीं लगवाया, लेकिन उनके मोबाइल पर पहला और दूसरा टीका लगने का भी मेसेज पहुंच गया।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह में टीकाकरण का आंकड़ा
25 जुलाई - 8769
26 जुलाई - 6888
27 जुलाई - 5407
28 जुलाई - 7828
29 जुलाई - 8088
30 जुलाई - 5020
31 जुलाई - 3630
कभी-कभी पोर्टल पर कार्य करने के दौरान गलती से दूसरे नंबर पर क्लिक हो जाता है। जिन लोगों के पास मेसेज पहुंच गया है वह परेशान न हों। टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीका लगवा सकते हैं। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें