फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के मामले में कार्रवाई न करने पर शिकारपुर कोतवाल सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के मामले में कार्रवाई न करने पर शिकारपुर कोतवाल सस्पेंड
विज्ञापन

बुलंदशहर। मारपीट के दो मामलों में कार्रवाई में लापरवाही पर एसएसपी ने शिकारपुर कोतवाल को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही व्यापारी से मारपीट के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। एसपी देहात की जांच के बाद एसएसपी ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी व्यापारी देवीशरण मित्तल के साथ पिछले सप्ताह पड़ोसी युवक ने मारपीट की थी। मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी लेकिन कोतवाल ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए थाने से जमानत दे दी थी। जिसके बाद व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया था। इसके अलावा 29 जुलाई को क्षेत्र के एक स्कूल में दो छात्रों में मारपीट हुई थी। जिसमें बीच-बचाव करने आए स्कूल के पीटीआई हरेंद्र सिंह, उप प्रधानाचार्य गार्गी शर्मा, प्रधानाचार्य एलके पीटर व दुकानदारों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की थी। एक पक्ष की तहरीर पर मारपीट के बजाय शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की थी। इसके बाद दोनों पक्षों में दोबारा मारपीट हुई तो दूसरे पक्ष की शिकायत पर कोई कार्रवाई ही नहीं की। जिसके चलते सोमवार रात को एसएसपी श्लोक कुमार ने कोतवाली प्रभारी ऋषि पाल शर्मा को सस्पेंड कर दिया। साथ ही मामले में कार्रवाई का निर्देश सीओ को दिए हैं। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी ऋषिपाल शर्मा की लगातार शिकायतें मिल रही थी। इस पर एसपी देहात को मौके पर भेजकर जांच कराई थी। जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। व्यापारी से मारपीट के आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें