फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदौक गांव में ढाई फीसदी से कम लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
चॉदौक गांव में वैक्सीनेशन करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
चांदौक गांव में ढाई फीसदी से कम लोगों ने लगवाया टीका
विज्ञापन

शिकारपुर/जहांगीराबाद। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण को लेकर भले ही प्रशासन लाख दावे कर रहा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की हालत काफी खराब है। हालात यह है कि 13 हजार से अधिक की आबादी वाले गांव चांदौक में कुल 314 लोगों को ही टीका लग सका है। सीएचसी प्रभारी डा. शशि शेखर सिंह के मुताबिक अभी तक गांव के कुल 314 लोग कोविड से बचाव के लिए वैक्सीन लगवा चुके हैं। ग्रामीणों की सतर्कता के कारण ही वह खुद को कोविड संक्रमित होने से बचा सकते हैं। वहीं अभी भी गांव में ग्रामीण कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन कर रहे हैं, ताकि संक्रमण को दोबारा फैलने का मौका न मिले। ग्रामीणों के मुताबिक जिला प्रशासन और ग्राम प्रधान के सहयोग से गांव में सैनिटाइजेशन और लोगों को जागरुक करने की प्रक्रिया लगातार जारी रही।
दो दिन में लगाया गया 120 लोगों को टीका
चांदौक गांव में बुधवार व बृहस्पतिवार को लगातार दो दिन कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण कैंप लगाया गया। सीएचसी प्रभारी डा. शशि शेखर सिंह ने बताया कि गांव में लगातार लोगों को टीका लगाने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। दोनों दिन में गांव के कुल 120 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। आगे भी लोगों को जागरूक करते हुए वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए किया जा रहा जागरूक
गांव के लोगों को लगातार कोविड से बचाव और वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया जा रहा है। मैने खुद वैक्सीन लगवाई है। इसके कोई दुष्प्रभाव नहीं हैं। प्रतिदिन ग्रामीण वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। कोशिश की जा रही है कि सभी लोगों का टीकाकरण कराया जाए।
सुषमा सिंह, ग्राम प्रधान, चांदौक
गांव की आबादी अधिक होने से संक्रमण फैलने का खतरा बना था। हालांकि ग्रामीणों के सहयोग और सख्ती से गाइडलाइन के पालन करने से ऐसा नहीं हुआ। खुद वैक्सीन लगवाने के बाद लोगों को वैक्सीन के फायदे बताते हुए वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
राजेंद्र, निवासी चांदौक
लोगों में कुछ भ्रांतियां हैं
गांव के लोगों में वैक्सीन को लेकर कुछ भ्रांतियां हैं। वैक्सीन के बाद बुखार आने की बात से वह डरते हैं। हालांकि ऐसे लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ऑपरेशन होने के कारण मैं अभी तक वैक्सीन नहीं लगवा सका हूं। जैसे ही पात्रता होगी, वैक्सीन लगवा ली जाएगी।
विज्ञापन

नितिन, निवासी चांदौक
टीका लगवाने से ही होगा बचाव
कोरोना के पहले फेज में लोगों को काफी डर था। बाद में जब लोगों को इससे बचने के तरीके बताए तो लोगों ने उसका पालन किया। जिससे सभी व्यक्ति पूरी तरह से संक्रमण से बच सकें। वैक्सीन लगवाने के बाद गांव में लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।
सुनील शर्मा, निवासी चांदौक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें