फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से ठीक होने के तीन माह बाद लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से ठीक होने के तीन माह बाद लगेगा टीका
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण से ठीक हुए लोगों को तीन माह बाद कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। वहीं, जो पहली डोज लगवाने के बाद संक्रमित हुए हैं, उन्हें भी ठीक होने के तीन माह बाद दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चल रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। जिन्हें शासन ने ठीक होने के बाद टीका लगवाने की सलाह दी है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पहली डोज लगवाने के बाद संक्रमण की चपेट में आए हैं। इनके लिए भी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी की है। गाइडलाइन के अनुसार पहला टीका लगवाने के बाद यदि कोई संक्रमित हो जाता है तो उसे तीन माह बाद दूसरा टीका लगाया जाएगा। वहीं जो लोग संक्रमित हैं वो भी स्वस्थ होने के तीन माह बाद ही टीका लगवा सकेंगे। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमित होने पर स्वस्थ होने के तीन माह बाद संबंधित लोग टीका लगवा सकते हैं। जिन लोगों में पहली डोज लगने के बाद संक्रमण की पुष्टि हुई है वो तीन माह बाद ही दूसरी डोज लगवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें