फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण : 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का डाटा एकत्र कर रहा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाकरण : 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का डाटा एकत्र कर रहा विभाग
विज्ञापन

बुलंदशहर। अब 45 वर्ष से अधिक उम्र के सामान्य नागरिक भी एक अप्रैल से कोरोना से बचाव का टीका लगवा सकेंगे। अभी तक 45 से 59 आयु वर्ष तक के गंभीर रोगियों को टीका लगाया जा रहा था। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य अफसर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का डाटा एकत्र कर रहे हैं।
एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक उम्र के आम नागरिकों और 45 वर्ष से 59 आयु वर्ष तक के गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा रहा है। अब तक 40 हजार से अधिक लोगों को तीसरे चरण के तहत पहली डोज लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार शासन ने अब 45 वर्ष से 59 आयु वर्ष तक के सामान्य लोगों को भी टीका लगवाने का निर्देश दिया है। इससे काफी लोगों को फायदा होगा। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि एक अप्रैल से 45 वर्ष से 59 आयु वर्ष तक के सामान्य लोगों को भी कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। संबंधित उम्र के लोगों का डाटा एकत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंग बेचने वाले दुकानदारों की भी होगी कोरोना जांच
खानपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने होली के रंग बेचने वाले दुकानदारों की भी जांच कराने का निर्णय लिया है। बृहस्पतिवार को नगर के बाजार में ऊंचागांव स्वास्थ्य केंद्र से नगर के बाजार में टीम पहुंची। सीएचसी प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष होली पर रंग आदि की दुकानें लगाने वाले सभी दुकानदारों की कोरोना जांच अनिवार्य है। कोरोना जांच के बाद ही दुकानदार अपना सामान बेच पाएंगे। खानपुर में 12 से अधिक दुकानदारों की जांच की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें