फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मचा हाहाकार- कोरोना के मरीज हजार के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के मरीज हजार के पार, मचा हाहाकार
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक हजार से अधिक हो गई है। शुक्रवार को तीन वर्षीय मासूम और एक दरोगा समेत 32 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, 27 लोगों को कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। नए संक्रमित मिलने पर अब जनपद का कुल आंकड़ा 1017 हो गया है, जिसमें अब तक 775 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं और 25 लोगों की मौत हो चुकी है।
जनपद में कोरोना संक्रमित के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को जनपद का कोरोना संक्रमित आंकड़ा एक हजार के पार पहुंच गया। जिसमें सर्वाधिक औरंगाबाद क्षेत्र में सात संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य टीम प्रभारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि नगर के मोहल्ला स्याना सिकंदरा में तीन व्यापारियों की पत्नी, मोहल्ला जाटान में दो सगे भाई, मोहल्ला रंगरेजान में एक युवक और अजीजाबाद निवासी एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मोहल्ला जाटान निवासी युवक नोएडा में जॉब करता है, जो अक्सर घर पर आता जाता रहता है। उसी से छोटे भाई में संक्रमण की आशंका जताई। बताया कि संक्रमित को कोविड-19 अस्पताल भेज दिया गया है और संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन किया जा रहा है। नगर क्षेत्र की मानसरोवर कालोनी में तीन, यमुनापुरम में दो और सदर तहसील क्षेत्र के गांव करौली में एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। बीबीनगर क्षेत्र के गांव बलीपुर में तीन व दलीप गढ़ी में एक युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई। जहांगीराबाद नगर के मोहल्ला पाठक में दो महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई। दोनों महिलाएं पूर्व में संक्रमित आए परिवार की सदस्य हैं। इसके अलावा गांव ककरई निवासी महिला व मनिया टीकरी निवासी युवक में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। अनूपशहर नगर में एक व्यापारी के परिवार के तीन सदस्यों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। व्यापारी पूर्व में पॉजिटिव आया था, अब व्यापारी की पत्नी और दो भतीजी शामिल हैं। खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला वैशाली में मां-बेटी व खुर्जा थाना में तैनात एक दरोगा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डिबाई नगर क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी तीन वर्षीय बच्ची में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। बच्ची के संग मां के साथ जाने की जिद्द पर स्वास्थ्य अफसरों द्वारा अनुमति दे दी गई। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार बच्ची को मां के साथ कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया हैं। शिकारपुर क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी एक युवक कोरोना जांच में पॉजिटिव आया। फिलहाल युवक का उपचार मेरठ में चल रहा हैं। सिकंदराबाद क्षेत्र स्थित वैर निवासी एक में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। पहासू क्षेत्र के गांव करौरा निवासी एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। ग्रामीणों के अनुसार युवक पूजा-पाठ का कार्य करता है, जो गांव से भी बाहर आता-जाता रहता है। इसके अलावा ऊंचागांव क्षेत्र के गांव अमरगढ़ निवासी एक युवक की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। फिलहाल युवक का उपचार मेरठ में चल रहा हैं।
विज्ञापन

27 लोगों को किया गया डिस्चार्ज
कोविड-19 अस्पताल में भर्ती 27 लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहने और निर्धारत अवधि पूर्ण होने पर शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार वीआईआईटी से 11, जेपी चिट्टा से छह, हापुड़ से तीन, मेरठ से दो, नोएडा से एक और चार अन्य कोविड अस्पताल से 27 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया हैं।
विज्ञापन

कोट =
कोरोना संक्रमण के मामले में जनपद का आंकड़ा एक हजार के पार पहुंच गया है। शुक्रवार को 32 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही 27 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। कोरोना चेन को तोड़ने के लिए घर-घर टीम भेजकर सैंपल लेकर जांच की जा रही हैं। लोगों से अपील हैं कि कोरोना चेन को न बनने दें। - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें