जिले की प्रत्येक सीएचसी पर लगेंगे ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर
बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गया है। विभाग जिले की सभी सीएचसी पर 10-10 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर भेजने के साथ कोविड अस्पतालों को भी ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध करा रहा है।
ड्रग वेयर हाउस प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि जिले में तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए तैयारियां की जा रही है। शासन से मिले ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर को कोविड अस्पतालों के साथ-साथ समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा जा रहा है। जिससे संक्रमित या अन्य मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा सके।
इन स्थानों पर भेजे जा चुके ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर
स्थान का नाम संख्या
संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद 40
सीएचसी स्याना 30
वीआइआइटी कोविड अस्पताल 15
जिला अस्पताल 10
जिला महिला अस्पताल 10
100 बेड डिबाई 10
सीएचसी जहांगीराबाद 10
सीएचसी लखावटी 06
सीएचसी बीबीनगर 06
सीएचसी ऊंचागांव 06
सीएचसी गुलावठी 06
सीएचसी अनूपशहर 06
सीएचसी शिकारपुर 06
स्वास्थ्य केंद्र तौली 04
शासन के आदेशानुसार सभी सीएचसी और कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर भेजे जा रहे हैं। ऑक्सीजन प्लांट को लेकर भी तैयारियां चल रही हैं। ऑक्सीजन प्लांट को लेकर जो भी कार्य शेष रह गए हैं वो जल्द पूरे करवा लिए जाएंगे। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ