फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह बाद जिले में नहीं मिला कोविड संक्रमित केस

विज्ञापन
कोरोना - फोटो : ??????
विज्ञापन
तीन माह बाद जिले में नहीं मिला कोविड संक्रमित केस
विज्ञापन

बुलंदशहर। करीब तीन माह बाद जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले 24 घंटे में रविवार शाम तक जिले में कोरोना संक्रमित कोई मरीज नहीं मिला है। वहीं 11 और मरीजों के ठीक होने के बाद अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 62 रह गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण जिले के लोगों में भय का माहौल था। जबकि सरकार ने कोरोना कर्फ्यू जैसे नियम लागू किए थे। जिसके चलते लोग घरों में रहने के लिए मजबूर थे। जबकि मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से जिले के अस्पतालों में बेड व ऑक्सीजन की कमी से भी लोगों को जूझना पड़ा था। करीब तीन माह तक कोरोना से लड़ाई के बाद रविवार को वह दिन आया, जब जिले में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया। वहीं 11 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 62 रह गई है। अब तक जिले में 20061 मरीजों को संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 19762 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। एसीएमओ डा. रोहताश यादव ने बताया कि यह जिले के लिए राहत की खबर है। कोशिश की जा रही है, कि अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाते हुए उन्हें सुरक्षित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें