फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोगों की मौत, 41 लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लोगों की मौत, 41 लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमित लोगों की मौत होने के आंकड़े थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जबकि, नए संक्रमित की रफ्तार धीरे-धीरे कम होने लगी हैं। बृहस्पतिवार को जनपद में 41 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही तीन कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। वहीं, 86 लोग स्वस्थ हुए। जिले में अब कुल 19,777 संक्रमण के केस हो गए हैं। इसमें 18,936 लोग ठीक होकर घर जा चुके है और 221 कोरोना संक्रमित की मौत हो चुकी है। शेष 620 लोग होम आइसोलेशन समेत विभिन्न कोविड अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं।
जनपद में 26 अप्रैल से लगातार कोरोना संक्रमित लोगों की उपचार के दौरान मौत हो रही है। दिन-प्रतिदिन संक्रमित की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला प्रशासन चिंता में डूबा हुआ हैं। तीन जून को तीन और संक्रमित की मौत होने की पुष्टि विभागीय अफसरों द्वारा की गई। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि सिकंदराबाद में आठ, लखावटी व अनूपशहर में छह-छह, बीबीनगर में चार, बुलंदशहर व शिकारपुर में तीन-तीन, अरनियां, खुर्जा व स्याना में दो-दो और मेरठ, गुलावठी, डिबाई, दानपुर व ऊंचागांव क्षेत्र निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं।
विज्ञापन

अव्यवस्था के बीच 9,303 लोगों को लगा टीका
बुलंदशहर। जिला महिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को अव्यवस्थाओं के बीच लोगों को टीका लगाया गया। सुबह से बिजली गुल होने पर अस्पताल प्रशासन द्वारा बिजली की कोई व्यवस्था न किए जाने पर कर्मियों को भीषण गर्मी से जूझते देखा गया। हालांकि इस बीच एक जून से शुरू हुए 18 से 44 आयु वर्ग के 177 लोगों ने टीका लगवाया। वहीं, जनपद के 14 केंद्रों पर 1,187 युवाओं समेत अन्य आयु वर्ग के 9,303 लोगों को टीका लगा।
विज्ञापन

100 बैंक कर्मियों को लगा टीका
बृहस्पतिवार को पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय पर टीकाकरण शिविर लगाया गया। इस दौरान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर, मंडल प्रमुख एनके जैन, विशिष्ट अतिथि उप मंडल प्रमुख राजवीर सिंह ने किया। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक विजय गांधी ने बताया कि खाताधारकों को सुविधा देने के लिए कोरोना काल में बैंक शाखाएं खुली। इस दौरान कई बैंक कर्मी कोरोना संक्रमण की चपेट में आए। सभी बैंक कर्मियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए मंडल कार्यालय पर टीकाकरण शिविर लगाया गया। इस दौरान पीएनबी के अलावा, केनरा, आइडीबीआई, आइसीआइसीआइ, बैंक आफ बड़ौदा, उज्जीवन फाईनेंस आदि शाखाओं के कर्मचारियों ने कोरोना से बचाव को पहली डोज लगवाई। शुक्रवार को भी शिविर लगाकर वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें