फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्रिय मरीज 46 फीसदी घटे, अस्पतालों में 90 फीसदी बेड खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सक्रिय मरीज 46 फीसदी घटे, अस्पतालों में 90 फीसदी बेड खाली
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर जिले में अब कम होने लगा है। एक मई को जिले में सबसे ज्यादा 549 संक्रमित थे, जबकि 27 मई को महज 90 मरीज मिले हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या भी तेजी से घटी है। एक मई को जिले में 2,787 सक्रिय मरीज थे जबकि 27 मई को 1530 सक्रिय मरीज हैं। यानी सक्रिय मरीज 46 फीसदी कम हुए हैं। संक्रमण कम होने के साथ ही अस्पतालों में 90 फीसदी बेड खाली हो गए हैं। बृहस्पतिवार को केवल 134 मरीज भर्ती थे जबकि 1378 बेड खाली रहे।
जनपद में मार्च 2020 से 26 मई 2021 तक कुल 19,289 लोग संक्रमित मिले। इनमें 17,443 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 198 लोगों की मौत हो चुकी हैं। शेष का होम आइसोलेशन समेत विभिन्न कोविड अस्पतालों में उपचार चल रहा हैं। जिले में 12 कोविड अस्पताल बनाए गए हैं, जहां 1378 बेड की व्यवस्था हैं। अब इनमें 134 मरीज ही भर्ती हैं। एक अप्रैल से शुरू हुई कोरोना की दूसरी लहर के दौरान संक्रमितों की संख्या में दिन-प्रतिदिन इजाफा होने पर कोविड अस्पतालों में बेड कम पड़ने लगे। गत 10 दिन में मरीज कम होने से अस्पतालों में बेड की उपलब्धता बढ़ी है। नए खुले एक कोविड अस्पताल में तो एक भी मरीज भर्ती नहीं हुआ है।
विज्ञापन

पीक में बेड और भर्ती मरीजों की स्थिति
दिन कुल बेड भरे बेड खाली बेड
एक मई 1248 457 791
तीन मई 1188 498 690
पांच मई 1188 485 703
आठ मई 1128 510 618
नौ मई 1128 521 607
10 मई 1128 511 617
पीक में संक्रमित और सक्रिय मरीज
दिन संक्रमित सक्रिय मरीज
एक मई 549 2,787
तीन मई 295 2,872
पांच मई 316 3,051
आठ मई 526 3,055
नौ मई 285 3,118
10 मई 286 3,044
बीते पांच दिन में संक्रमित और सक्रिय मरीज
दिन संक्रमित एक्टिव मरीज
22 मई 111 2,154
24 मई 132 1,901
25 मई 161 1,828
26 मई 60 1,648
27 मई 90 1,530
बीते पांच दिन में ऐसे खाली हुए बेड
दिन कुल बेड भरे बेड खाली बेड
22 मई 1228 268 960
24 मई 1378 212 1,016
25 मई 1378 179 1,049
26 मई 1378 166 1,062
27 मई 1378 134 1,094
घर-घर अभियान चलाने से सुधर रहे हालात
अप्रैल माह में प्रतिदिन 100 से अधिक लोग संक्रमित मिल रहे थे। पंचायत चुनाव के बाद गांवों की स्थिति काफी खराब हो गई थी। गांव-गांव में जानलेवा बुखार के कारण लोगों की मौत का सिलसिला शुरू हो गया था। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा निगरानी समितियों को एक्टिव किया गया। घर-घर सर्वे का काम शुरू होने और कोरोना लक्षण मिलने पर संबंधित को मेडिसन किट दी गई। जो कार्य जनपदभर में अभी भी जारी हैं। साथ ही जनपद के छह ब्लॉक क्षेत्र में ऑक्सीजन सिलिंडर वितरण केंद्र बनाए गए। इसके अलावा जनपद में अभी भी टेलीमेडिसिन की सेवा चल रही हैं। साथ ही गांव में ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा हैं। इसके अलावा सैनिटाइजेशन का कार्य भी जारी है।
विज्ञापन

अभी भी सावधानी बरतने की है जरूरत
स्वास्थ्य कर्मी लगातार लोगों का उपचार करने में जुटे हुए हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य पर जहां पल-पल नजर रखे हुए हैं तो होम आइसोलेशन वाले मरीजों से फोन के माध्यम के अलावा समय-समय पर घर-घर जाकर जानकारी भी ली जा रही हैं। बृहस्पतिवार को कोविड अस्पतालों में मात्र 9.72 फीसदी मरीज भर्ती रहे। - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें