दवाई वितरण के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी
बुलंदशहर। जिले में कोविड संक्रमित होम आइसोलेशन वाले मरीजों को मेडिकल किट वितरित करने की ट्रेसिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। डीएम ने अधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक मरीज के पास हर हाल में दवाई की किट पहुंचनी चाहिए। उन्होंने संबंधित एमओआईसी से संपर्क करते हुए दवाओं की सप्लाई प्रत्येक गांव, प्रत्येक वार्ड में पहुंचाने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोविड संक्रमित मरीज को पर्याप्त उपचार मिल सके और कोविड से मौत के आंकड़े को कम किया जा सके।
स्वास्थ्य केंद्र का नाम नोडल अधिकारी का नाम
बीपीएचसी धरपा केएन पांडेय, उपायुक्त स्वत: रोजगार
सीएचसी अनूपशहर प्रदीप कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता
सीएचसी दानपुर अमर पाल, जिला कृषि अधिकारी
सीएचसी डिबाई पीएस गौतम, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी
सीएचसी गुलावठी अश्विनी, जिला कृषि अधिकारी
सीएचसी जहांगीराबाद प्रमोद कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी
सीएचसी लखावटी योगेश कुमार, उपायुक्त जिला उद्योग प्रोत्साहन
सीएचसी मुनी, अरनिया नागेंद्र बंसल, जिला समाज कल्याण अधिकारी
सीएचसी पहासू विनीत तिवारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी
सीएचसी ऊंचागांव डा. धीरेंद्र, जिला उद्यान अधिकारी
डीसीएच सिकंदराबाद हरिओम वाजपेई, जिला कार्यक्रम अधिकारी
पीएचसी मालागढ़ प्रेमचंद, खंड विकास अधिकारी बुलंदशहर
पीएचसी तौली घनश्याम वर्मा, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी
पीएचसी वैर हिमांशु गौतम, सहायक अभियंता लघु सिंचाई
पीपीसी खुर्जा सुरेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग खुर्जा