फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 148वीं मौत, 286 मिले नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से 148वीं मौत, 286 मिले नए संक्रमित
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण से एक और मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 148 हो गई है। सोमवार को 286 नए संक्रमित मिले। जिले में अभी तक कुल संक्रमितों की संख्या 15,138 हो गई है। उधर, सोमवार को 359 मरीज ठीक भी हुए हैं। वर्तमान में 3,044 सक्रिय मरीज हैं। जबकि, 11,946 अब तक ठीक हो चुके हैं।
जनपद में संक्रमण की रफ्तार थोड़ी कम होने लगी है, लेकिन अभी भी आंकड़े 100 के पार आ रहे हैं। साथ ही प्रतिदिन उपचार के दौरान संक्रमित मरीजों की मौत हो रही है। रविवार को भी एक संक्रमित ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि नए संक्रमित में सर्वाधिक केस बुलंदशहर में 66 आए हैं। इसके अलावा खुर्जा में 44, पहासू में 23, अनूपशहर में 22, डिबाई में 19, सिकंदराबाद व दानपुर में 16-16, अरनियां में 15, शिकारपुर में 13, जहांगीराबाद में 10, बीबीनगर व गुलावठी में नौ-नौ, ऊंचागांव में सात, लखावटी में छह, स्याना में पांच, धरपा में दो, अगौता व वैर निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं।
विज्ञापन

प्रतिदिन 2500 से अधिक की हो रही जांच
नोडल अधिकारी/ एसीएमओ डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि प्रतिदिन 2500 से अधिक लोगों के सैंपल लेकर जांच की जा रही है। इसमें 10 फीसदी से अधिक में संक्रमण की पुष्टि हो रही है। इस दौरान 70 फीसदी लोगों की एंटीजन किट से और 30 फीसदी लोगों का आरटी-पीसीआर के लिए सैंपल लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

20 केंद्रों पर 2,476 को लगा टीका
बुलंदशहर। जनपद में चल रहे कोरोनारोधी वैक्सीन के टीकाकरण अभियान के दौरान सोमवार को 2,476 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं, लखनऊ से कोविशील्ड का 10,500 डोज जिला मुख्यालय को प्राप्त हुआ। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को सभी केंद्रों पर पंजीकरण कराकर आने वाले 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया गया। इस दौरान 20 केंद्रों पर 58 सत्र का आयोजन हुआ। अब पंजीकरण कराकर आने वालों को ही टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें