फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में दो बजे तक ही होगा लेनदेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकों में दो बजे तक ही होगा लेनदेन
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर अब 15 मई तक बैंकों में दो बजे तक ही लेनदेन हो सकेगा। वहीं, बैंक कर्मियों को संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन 50 फीसदी कर्मियों से ही कार्य लिया जाएगा। एसएलबीसी के निर्देश पर जनपद में शुक्रवार से सभी बैंकों में यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बढ़ते संक्रमण के चलते जनपद के समस्त बैंकों में 15 मई तक चार सेवाओं पर अधिक जोर दिया जाएगा। इसमें पैसे जमा करना, पैसे की निकासी, चेक क्लीयरेंस, आरटीजीएस व एनईएफटी और सरकारी ट्रांजेक्शन शामिल हैं। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक विजय गांधी ने बताया कि आम नागरिकों के साथ-साथ बैंक कर्मी भी संक्रमित हो रहे हैं, जिसे संज्ञान में लेकर एसएलबीसी द्वारा बैंकों की कार्यावधि को घटाने का फैसला लिया है। अब जनपद की सभी शाखाओं में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक ही काम होगा। इसके बाद चार बजे तक विभागीय कार्यों को निपटाएंगे। साथ ही सभी बैंकों को निर्देशित किया गया है कि ग्राहकों से अपील करें कि वह ज्यादा से ज्यादा इंटरनेट बैंकिंग का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें