राहत : रोज 29 लोग दे रहे कोरोना को मात
बुलंदशहर। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन औसतन 130 संक्रमित हो रहे हैं जबकि 29 लोग रोजाना कोरोना को मात दे रहे हैं। अप्रैल के पहले 21 दिन में जनपद में कुल 2740 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। इनमें से 622 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
29 मार्च 2020 को जिले में कोरोना का पहला केस सामने आया थज्ञ। एक साल से अधिक समय बाद अब 21 अप्रैल तक संक्रमितों की कुल संख्या 9,065 है। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार लगातार संक्रमित मिलने वालों की संख्या बढ़ रही है। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़ने से लोगों को किसी भी तरह घबराने की आवश्यकता नहीं है। अगर कोई व्यक्ति संक्रमित आ भी रहा है तो वहीं ठीक होने की दर भी अच्छी है।
अप्रैल में संक्रमण और स्वस्थ होने की स्थिति
तारीख संक्रमित ठीक हुए
01 अप्रैल 08 03
02 अप्रैल 16 03
03 अप्रैल 19 05
04 अप्रैल 21 00
05 अप्रैल 20 02
06 अप्रैल 25 03
07 अप्रैल 15 02
08 अप्रैल 92 00
09 अप्रैल 36 15
10 अप्रैल 58 14
11 अप्रैल 62 14
12 अप्रैल 89 20
13 अप्रैल 109 30
14 अप्रैल 134 38
15 अप्रैल 241 37
16 अप्रैल 192 26
17 अप्रैल 350 92
18 अप्रैल 296 60
19 अप्रैल 325 61
20 अप्रैल 303 112
21 अप्रैल 326 79
इन नियमों का करें पालन
- बिना मास्क के घर के बाहर कदम न रखें।
- जो होम आइसोलेट हैं, वो उस अवधि में घर के लोगों से संपर्क न रखें।
- मास्क लगाकर रखें।
- बार-बार हाथ धोते रहें।
- बिल्कुल भी नहीं घबराएं।
अन्य जनपदों की अपेक्षा जनपद में ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा ठीक है। अप्रैल माह में महज एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के चलते मौत की पुष्टि हुई। जबकि, 622 लोग 21 अप्रैल तक ठीक होकर घर जा चुके हैं। - डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ