फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की लापरवाही बढ़ा रही संक्रमण

विज्ञापन
नगर के बूरा बाजार चौराहे पर उमड़ी भीड़। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
लोगों की लापरवाही बढ़ा रही संक्रमण
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के साथ प्रतिदिन नए रिकार्ड बन रहे हैं। इसके बावजूद लोग बेखौफ हैं। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कोरोना कर्फ्यू और साप्ताहिक बंदी के बाद मंगलवार को बाजार खुल गए। बाजार खुलने पर चहल-पहल बढ़ी तो लापरवाही भी दिखी। संक्रमण से बचने के लिए ग्राहक और व्यापारी बेखौफ बिना मास्क के और सामाजिक दूरी का उल्लंघन करते नजर आए।
सीन एक - चौक बाजार : समय दोपहर 12.00 बजे
नगर के चौक बाजार में अक्सर खरीदारों की भारी भीड़ रहती है। दो दिन बंदी के बाद जब बाजार खुले तो लोग खरीदारी करते दिखे। अधिकांश लोगों के चेहरे पर न तो मास्क और न ही किसी कपड़े से चेहरे को ढंक रखा था। खास बात ये कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग भूल गए। वहीं, दुकानदार भी बिना मास्क के काम करते नजर आए।
विज्ञापन

सीन दो - कबाड़ी बाजार चौराहा : समय दोपहर 12.15 बजे
नगर के कबाड़ी बाजार चौराहा स्थित मार्केट में कर्फ्यू और बंदी की पाबंदी हटी तो बाजार फिर से गुलजार हो गए। सुबह से ही बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ आई और शाम तक रही। लोगों ने रोजे इफ्तार एवं सहरी का सामन खरीदा। इस दौरान खरीदारों के चेहरे पर मास्क तो था और चेहरे भी ढके हुए थे। लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा गया।
सीन एक - बूरा बाजार : समय दोपहर 12.30 बजे
नगर के सबसे व्यस्त चौराहा स्थित बूरा बाजार में लोगों की काफी चहल-पहल रहती है। दो दिन बंदी के बाद बाजार में लोगों की चहल-पहल तो काफी रही, लेकिन दुकानों पर खरीदारी करने वालों की भीड़ कम नजर आई। कुछ लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ मास्क पहने नजर आए। वहीं, अधिकांश लोग बिना मास्क के बेखौफ आते-जाते दिखे।
सीन चार - अंसारी रोड : समय दोपहर 12.45 बजे
नगर के अंसारी रोड स्थित बाजार में अन्य दिनों की अपेक्षा मंगलवार को लोगों की चहल-पहल कम रही। सभी के चेहरे पर मास्क थे, लेकिन यहां भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग (शारीरिक दूरी) का पालन करना भूल गए।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू का मकसद है कि लोगों के सेहत की सुरक्षा। लोगों को यह समझाना होगा कि कोविड गाइडलाइन का पालन करके ही संक्रमण से बचा जा सकेगा। लोगों से अपील है कि वह मास्क का इस्तेमाल करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। - रवींद कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें