फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण : मात्र 17 वेंटिलेटर के हवाले जनपद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण : मात्र 17 वेंटिलेटर के हवाले जनपद
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण या किसी गंभीर स्थिति से निपटने के लिए जनपद के सरकारी चिकित्सालयों में मात्र 17 वेंटिलेटर हैं। जिसमें चार-चार जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में हैं और शेष खुर्जा कोविड एल-2 में रखे गए हैं। जिले में लगातार संक्रमित मामले बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग एहतियात सुरक्षा को लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है। अगर गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ी तो संबंधित को उपचार के लिए भटकना पड़ सकता है। वहीं, इसके अलावा 28 निजी अस्पतालों में भी वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही सरकारी और निजी अस्पतालों में 100 एंबुलेंस की व्यवस्था है।
कोरोना संक्रमण ने फिर से जनपद में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। अब तक कई लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। वर्तमान में 84 लोगों का होम आईसोलेशन समेत कोविड-19 अस्पताल में उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य अफसरों को अलर्ट कर सुरक्षा बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले की यह है स्थिति
- सरकारी चिकित्सालयों में 390 बेड, 23 स्ट्रेचर, 17 वेंटिलेटर और 85 एंबुलेंस की व्यवस्था है।
- 69 निजी अस्पतालों में 1669 बेड, 125 स्ट्रेचर, 28 वेंटिलेटर और 15 एंबुलेंस।
ऐसे करें बचाव...
- अपने आसपास सफाई का इंतजाम करें।
- हाथ को साबुन या सैनिटाइजर से रगड़कर धोएं।
- संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का इस्तेमाल करें।
- अपनी नाक, मुंह को गंदे हाथ से न छुएं और न ही हाथ धोएं बिना खाएं।
- किसी से हाथ न मिलाएं और न गले मिलें, पांच फुट की दूरी से बात करें।
- सर्दी, खांसी, बुखार आदि होने पर पंजीकृत चिकित्सक से सलाह अवश्य लें।
कोविड-19 अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए सरकारी चिकित्सालयों में 17 और निजी अस्पतालों में 28 वेंटिलेटर की सुविधा है।
- डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
टीका लगवाने के प्रति प्रशासन कर रहा जागरूक
बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि होने लगी है। वहीं, कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण के प्रति स्वास्थ्य अफसरों के साथ-साथ जिला प्रशासन लोगों को जागरूक कर टीका लगवाने की अपील कर रहा है।
विज्ञापन

एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। जिसके लिए शासन से स्वास्थ्य विभाग को 1.89 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला है। अधिक से अधिक लोगों को टीका लग सके इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा 45 वर्ष से अधिक उम्र के किसान और आम लोगों को टीका लगाने के प्रति अपील जारी की है। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि विभाग द्वारा गांव-गांव और गली-मोहल्लों में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को टीके के प्रति जागरूक किया जा रहा है। 45 वर्ष से अधिक उम्र के जिन लोगों को अभी टीका नहीं लगा है वह अपने नजदीक सरकारी चिकित्सालय में जाकर टीका लगवा सकते हैं।
- मिशन निदेशक के आदेश पर आठ व नौ अप्रैल को मीडिया कर्मियों व खुदरा व्यापारियों को टीका लगाया जाएगा।
-10 अप्रैल को समस्त बैंक व बीमाकर्मी को,
-12 से 14 अप्रैल स्कूल/ कॉलेज के शिक्षकों को
- 15 व 16 अप्रैल को ऑटो रिक्शा, बस, टैक्सी चालक, फेरी और मजदूरों को
- 17 से 19 अप्रैल को अन्य लोगों को
- 20 व 21 अप्रैल को न्यायपालिका कर्मी और अधिवक्ता को।
- 22 व 23 अप्रैल को निजी कार्यालयों के कर्मियों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें