फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से 20 क्षेत्रों में होगा वैक्सीनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से 20 क्षेत्रों में होगा वैक्सीनेशन
विज्ञापन

बुलंदशहर। साठ साल से अधिक और 45 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार लोगों को वैक्सीनेशन के लिए आज से अभियान शुरू हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 20 क्षेत्रों में 80 केंद्र बनाए गए हैं, जहां नौ हजार से अधिक लाभार्थियों को कोरोना से बचाव के लिए पहली डोज लगाई जाएगी।
एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि चार मार्च से आम लोगों के लिए टीकाकरण का अभियान शुरू हो जाएगा। मार्च माह में 83 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 80 सरकारी चिकित्सालयों को केंद्र बनाया गया है। निजी अस्पतालों में टीका लगवाने के लिए शुल्क देना होगा। बताया कि टीका लगवाने के लिए 60 वर्ष से अधिक उम्र के और 45 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार लोगों को पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। बृहस्पतिवार को जिले के नौ हजार से अधिक 60 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार लोगों को टीके की पहली डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

इन स्थानों पर होगा टीकाकरण
जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद, पीपीसी खुर्जा, एसएसएमजे खुर्जा व 59 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और तीन यूपीएचसी को केंद्र बनाया गया है। इन स्थानों पर प्रत्येक सप्ताह के सोमवार, बृहस्पतिवार व शुक्रवार को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

आज और कल स्वास्थ्यकर्मी व फ्रंटलाइन वर्कर को लगेगी दूसरी डोज
बुलंदशहर। चार और पांच फरवरी को जिन स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों को पहली डोज लगाई गई थी। उन्हें चार और पांच मार्च को दूसरी डोज लगाई जाएगी। निजी अस्पतालों में पहली डोज लगवा चुके कर्मी और वर्करों को दूसरी डोज लगवाने के लिए शासन के निर्देश पर स्थान बदल दिया गया है। अब संबंधित को टीका लगवाने के लिए सरकारी चिकित्सालयों में जाना होगा। ऐसे कर्मी और वर्करों को इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर की ओर से फोन कॉल कर जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें