नौ लोग मिले कोरोना संक्रमित, छह हुए डिस्चार्ज
बुलंदशहर। जिले में बृहस्पतिवार को 1024 लोगों की जांच में मात्र नौ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, छह लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में संक्रमण के अब कुल 6067 केस हो गए हैं। अब तक कुल 5902 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके है और 92 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, 73 लोगों का उपचार चल रहा है। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि नगर के सूर्यानगर, आवास विकास प्रथम व प्रेम नगर निवासी एक-एक व्यक्ति, नरौरा क्षेत्र के दो, लखावटी क्षेत्र के दो, स्याना क्षेत्र में एक और गुलावठी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की लैब से रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। वहीं, जनपद के गन हाउस के संचालक की मेदांता अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई। हालांकि, जनपद स्तर के अधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। संवाद