फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महिला मिलीं संक्रमित, 11 हुए डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन महिला मिलीं संक्रमित, 11 हुए डिस्चार्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में बुधवार को 1016 लोगों की जांच में मात्र तीन महिलाओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, अन्य जनपदों से दो केस स्थानांतरित होकर आए हैं। साथ ही 11 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में संक्रमण के अब कुल 6058 केस हो गए हैं। अब तक कुल 5896 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं और 92 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, 70 लोगों का उपचार चल रहा है। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि नगर की डीएम कॉलोनी निवासी युवती की एंटीजन जांच से और आवास विकास प्रथम व पुलिस लाइन निवासी एक-एक महिला की लैब से रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। साथ ही अन्य जनपदों में निवास करने वाले या किसी कार्य से गए लोगों के संक्रमित मिलने पर दो केस ट्रांसफर होकर जनपद के कुल मरीजों में जुड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें