14 मिले कोरोना संक्रमित, 24 हुए डिस्चार्ज
बुलंदशहर। जिले में शुक्रवार को 14 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही 24 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में संक्रमण के अब कुल 5987 केस हो गए हैं। अब तक कुल 5771 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं और 91 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, 125 लोगों का उपचार चल रहा है। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि नगर के इंद्रानगर कॉलोनी में पांच, नजीमपुरा भूड़ में दो और शक्तिनगर निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही सिकंदराबाद क्षेत्र में चार और खुर्जा व बीबीनगर क्षेत्र निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।