फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लोग मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
20 लोग मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में बृहस्पतिवार को एक कैदी समेत 20 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही 33 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं, कोरोना पीड़ित खुर्जा निवासी एक बुजुर्ग ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिले में संक्रमण के अब कुल 5043 केस हो गए हैं। अब तक कुल 4678 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं और 79 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, 286 लोगों का उपचार चल रहा है। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि खुर्जा नगर के शिवपुरी कॉलोनी निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग की उपचार के दौरान सिकंदराबाद के निजी कोविड अस्पताल में मौत हो गई है। साथ ही नगर के राधानगर, इंद्रलोक कॉलोनी, आवास विकास-प्रथम में दो-दो व यमुनापुरम, अनाज मंडी और दोस्तपुर निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा जिला कारागार में दो, सिकंदराबाद में दो, खुर्जा में दो, बीबीनगर में दो, अनूपशहर में एक, जहांगीराबाद में एक और शिकारपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें