बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ से क्षुब्ध पीड़िता ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबकि, आरोपी अभी पुलिस के चंगुल से दूर हैं। वहीं, पीड़िता का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।