31 मिले पॉजिटिव, 27 हुए डिस्चार्ज
बुलंदशहर। जनपद में कोरोना का ग्राफ धीरे-धीरे फिर से बढ़ने लगा है। रविवार को 31 नए पॉजिटिव केस आए हैं और 27 लोगों को ठीक होने के बाद कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है। एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि रविवार को आई रिपोर्ट में चार बुलंदशहर नगर, 12 जेल, 8 गुलावठी, सिकंदराबाद-शिकारपुर-खुर्जा-अनूपशहर में एक-एक और स्याना में दो, डिबाई में एक पॉजिटिव मरीज मिला है। इसके साथ ही जनपद में अब कुल पॉजिटिव केस की संख्या 4542 हो गई है। जिनमें से 4153 डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि, 73 की मौत हो चुकी है और 316 केस अभी एक्टिव हैं। जिनका उपचार जारी है।