फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 लोग मिले कोरोना संक्रमित, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
33 लोग मिले कोरोना संक्रमित, दो की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण से बृहस्पतिवार को दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, 33 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही 53 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब कुल केस 3906 हो गए हैं। जिसमें अब तक 3452 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं और 65 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 389 लोगों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के मामले चार हजार के करीब पहुंच गए है। बृहस्पतिवार को नगर के यमुनापुरम में पांच, लक्ष्मीनगर में दो, अनूपशहर रोड पर दो व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, वहीं टांडा में एक, गंगानगर में एक, डीएम रोड पर एक, राधानगर में एक, वहलीमपुरा में एक, नयागांव में एक ओर नैथला हसनपुर में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही खुर्जा में पांच, सिकंदराबाद में चार, ऊंचागांव में दो और शिकारपुर में दो व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।इसके अलावा स्याना में एक, जहांगीराबाद में एक, गुलावठी में एक ओर दानपुर में एक व्यक्ति में कोरोना संक्त्रस्मण की पुष्टि हुई। वहीं, सिकंदराबाद निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग की हापुड़ में व खुर्जा की 55 वर्षीय महिला की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई है। 33 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई और 53 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें