फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में बरती लापरवाही तो नपेंगे कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में बरती लापरवाही तो नपेंगे कर्मचारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना जांच की जा रही है। जांच में टीम द्वारा लापरवाही बरतने की अफसरों को शिकायतें मिल रही हैं। सीएमओ ने कोरोना जांच में जुटी टीमों को लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। भविष्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित की पहचान के लिए घर-घर टीम द्वारा सर्वे किया जा रहा है और लक्षण मिलने पर संबंधित की कोरोना जांच की जा रही है। लेकिन, कोरोना जांच के दौरान टीम पर अनियमितता बरतने के आरोप लगने लगे हैं। कहीं पर टीम द्वारा जांच के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है तो कहीं पर टीम जांच के लिए नहीं पहुंच रही है। शिकायत मिलने पर टीम को सीएमओ ने जमकर फटकार लगाई। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि कोरोना जांच में जुटी टीम को लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। भविष्य में यदि टीम द्वारा लापरवाही बरतने की शिकायत मिलती है तो संविदा कर्मी की संविदा समाप्त कर दी जाएगी और नियमित पर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें