फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंडी है चाय... खाने की गुणवत्ता में नहीं हुआ सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
खाने की गुणवत्ता में नहीं हुआ सुधार, लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोविड-19 अस्पतालों में खाना वितरण में संचालक द्वारा अभी भी लापरवाही बरती जा रही हैं। मरीजों को जहां ठंडी चाय का वितरण किया जा रहा हैं, वहीं खाने की गुणवत्ता में भी कोई सुधार नहीं हुआ है। सोमवार को नगर के वीआईआईटी में खाने की गुणवत्ता को लेकर लोगों ने हंगामा किया।
जनपद में कोविड-19 मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का उचित लाभ नहीं दिया जा रहा हैं। जनपद में कोविड-19 एल-1 के दो अस्पताल में एल-1 चिट्टा में जहां साफ-सफाई को लेकर अभी भी स्थिति में सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। वहीं, एल-1 वीआईआईटी में खाना भी भर्ती मरीजों को सही नहीं मिल रहा हैं। जिसकी शिकायत कई बार मरीज निरीक्षण के दौरान अफसरों को अवगत करा चुके हैं। आरोप है कि सुबह नाश्ते के दौरान मिलने वाली चाय देरी से वितरित की जा रही है और वह भी ठंडी। सोमवार को अस्पताल में भर्ती 135 मरीजों में से करीब 100 लोगों को ही चाय वितरित की गई। इससे पूर्व रविवार रात्रि को वितरित किया गया खाना भी अधिकांश मरीजों ने खराब होने पर लेने से इंकार कर दिया। डिस्चार्ज होने के बाद कुछ मरीजों ने अस्पताल में मिली अनियमितता को लेकर अफसरों को अवगत भी कराया।
विज्ञापन

घर से मंगवाकर खा रहे खाना
कोविड-19 में खाने की गुणवत्ता ठीक न होने पर प्रतिदिन 10 फीसदी से अधिक मरीज घरों से मंगवाकर खाना खा रहे हैं। सोमवार को खाना देने आए एक तीमारदार ने बताया कि उनके घर का एक सदस्य एल-1 वीआईआईटी में भर्ती है। रोटी कच्ची और सूखी मिल रही है। दाल में पानी अधिक और दाल की मात्रा कम है। मरीज द्वारा अवगत कराने पर भर्ती होने के बाद घर से खाना लाकर खिलवा रहे हैं। वार्ड में भर्ती एक डिस्चार्ज और एक उपचाराधीन मरीज ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि चाय और काढ़ा को गर्म करने के लिए कोई व्यवस्था न होने पर घर से विद्युत केतली मंगवाई है।
पूर्व में भी मिल चुकी है शिकायत
वीआईआईटी कोविड-19 अस्पताल में खाने की गुणवत्ता को लेकर इससे पूर्व भी कई बार शिकायतें मिल चुकी हैं। पूर्व में जिलाधिकारी द्वारा कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए। लेकिन खाना वितरण करने वाले संचालक पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

----------
जनपद के दोनों एल-1 अस्पतालों का सोमवार को निरीक्षण किया गया। जेपी चिट्टा में स्टाफ के एक स्थान पर एकत्र बैठे होने पर सोशल डिस्टेंस का पालन करने के और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वीआईआईटी में खाने की गुणवत्ता को लेकर जांच कराई जाएगी। कम मात्रा में खाना और चाय वितरण करने पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. भतवोष शंखधर, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें