फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिष्ठान विक्रेता के पॉजीटिव आने से प्रशासन में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मिष्ठान विक्रेता के पॉजिटिव आने से प्रशासन में हड़कंप
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर के एक मिष्ठान विक्रेता के पॉजिटिव आने के बाद से जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। अब उसके संपर्क में आने वाले और दुकान से मिठाई खरीदने वालों की लिस्ट बनाई जा रही है। जिससे उन लोगों की भी जांच की जा सके। विक्रेता से प्रशासनिक अफसर इसकी जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। जानकारी के अनुसार विक्रेता एक व्यापारी संगठन के पदाधिकारी भी है और कई बार कार्यक्रमाें आदि में शामिल हो चुका है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर के मालवीय मार्ग स्थित एक मिष्ठान भंडार के मालिक व एक व्यापार मंडल के पदाधिकारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बताया जा रहा है कि शनिवार और रविवार को ही ना जाने कितने ग्राहक मिठाई और समोसे वगैरह ले जा चुके थे। अब मिष्ठान विक्रेता की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। अब दुकानदार से इन सभी ग्राहकों की जानकारी जुटाई जा रही है। कि वह इन दिनों किस-किस से मिले और जो ग्राहक दुकान से सामान ले गया अगर वह जानकार है तो उसका नाम पता मालूम किया जा रहा है। एक अफसर ने बताया कि दुकानदार के जानने वालों की लिस्ट तो बन जाएगी, लेकिन उन ग्राहकों की जानकारी कैसे मिले जो सामान लेकर जा चुके है। साथ ही उक्त व्यापारी कई प्रशासनिक और पुलिस अफसरों से भी बीते दिनों मिल चुका है। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि जानकारी जुटाई जा रही है। संक्रमण को रोकने के लिए जो भी कदम उठाए जाएंगे वह उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें