फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘श्रावण मास में घर पर ही रहकर करें भगवान शिव की पूजा’

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावण मास में घर पर ही करें भगवान शिव की आराधना
विज्ञापन

बुलंदशहर। श्रावण मास में डीएम ने धर्मगुरुओं से अपील की है कि भीड़ से बचने के लिए लोग घरों में ही भगवान शिव की उपासना करें, ताकि कोरोना महामारी के संक्रमण से बचा जा सके। डीएम ने मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में धर्मगुरुओं के साथ एक बैठक भी की। इस दौरान उन्होंने मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने और भंडारा आदि नहीं लगने देने के निर्देश दिए। डीएम रविंद्र कुमार ने लोगों से अपील की है कि मंदिर व घाटों पर भीड़ नहीं होनी चाहिए। श्रावण मास के दौरान जनपद में कहीं भी कोई भंडारा नहीं लगे। संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि आगामी बारिश को देखते हुए सभी क्षेत्रों में साफ-सफाई कार्य को अच्छे से कराया जाए। बैठक में उपस्थित एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि संवेदनशीलता को लोगों के बीच में पहुंचाने की जरूरत है। इस महामारी से बचने के लिए लोगों को स्वयं जागरूक होकर मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलना चाहिए और जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलें। बैठक में एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार सिंघल, एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी ग्रामीण, एसपी क्राइम, सीएमओ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें