छतारी क्षेत्र में नलकूप की मोटर से चोरी हुए तांबे के तार। संवाद
छतारी। थाना क्षेत्र के गांव नारऊ और टूडा खेड़ा में बुधवार रात को छह नलकूपों की मोटर में से तांबे के तार चोरी कर लिए। एक रात में छह नलकूप से चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत है। गांव नारऊ कौशल शर्मा ने बताया कि चोरों ने नलकूप के अलावा संजू चौधरी, श्रीदेव शर्मा और रामकिशन चौधरी के नलकूपों की मोटर तोड़कर उनमें लगे तांबे के तार निकाल लिए। वहीं, टूडाखेड़ा गांव में राजेंद्र और अजीत के नलकूपों को भी निशाना बनाते हुए मोटरों से तांबे के तार चोरी कर लिए गए।
पीड़ित किसानों का कहना है कि एक ओर मोटरों की मरम्मत पर भारी खर्च उठाना पड़ेगा। वहीं, समय पर सिंचाई न होने से फसल खराब होने की आशंका भी बढ़ गई है। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।