फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल की समस्या के लिए बना कंट्रोल रूम

Sat, 22 Apr 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
पेयजल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रीष्म ऋतु में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या से निपटने के लिए सरकार ने मशीनरी को तैयार रहने को कहा है। प्रमुख सचिव की ओर से जारी आदेशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। इन समस्याओं के निस्तारण के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन


सीडीओ जसजीत कौर ने ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली समस्याओं के निस्तारण को जल निगम में सहायक अभियंता जगदीश सिंह को नोडल अधिकारी बनाया है। इसके अलावा कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं।

जिला विकास अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गंगा राम को कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया है। कंट्रोल रूम का नंबर 05732234052 है। सीडीओ ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या को तत्काल निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें