फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी महिला सिपाही गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी महिला सिपाही गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में सिपाही सुनील की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृत सिपाही के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने महिला सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृत सिपाही ने मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
मृतक सिपाही सुनील कुमार ने आत्महत्या से पूर्व सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार एक महिला आरक्षी को ठहराया था। जिसमें उसने महिला सिपाही पर मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न के भी गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस ने तत्काल मामले में आरोपी महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ देहात कोतवाली में आईपीसी की धारा 306 यानी आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। साथ ही देर शाम को पुलिस ने आरोपी महिला कांस्टेबल को हिरासत में लिया और देर रात तक गहनता से पूछताछ की गई। बताया गया कि पूछताछ के दौरान वह खुद को निर्दोष बताती रही, लेकिन पुलिस को उसके खिलाफ अहम सुबूत भी हाथ लगे हैं। बुधवार दोपहर को देहात कोतवाली पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सिपाही की अंतिम इच्छा पूरी करने का एसएसपी ने किया आह्वान
देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में आत्महत्या करने वाले सिपाही की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए एसएसपी ने जनपद पुलिस से आह्वान किया है। उन्होंने अफसरों के साथ एक बैठक कर कहा है कि जो भी पुलिसकर्मी अपना एक दिन का वेतन देना चाहे वह इच्छानुसार मृतक के परिजनों को दे सकता है। वहीं, सुसाइड नोट पढ़ने के बाद मृतक के साथी पुलिसकर्मी भी दुखी नजर आ रहे हैं।
आत्महत्या करने से पूर्व उसने पांच पन्नों के सुसाइड नोट तैयार किए थे। एक पत्र उसने अपनी पत्नी के नाम लिखा था। एक पत्र आरोपी महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ और एक पत्र में एसएसपी से अपनी अंतिम इच्छा जाहिर की थी। जिसमें उसने बताया था कि वह विभाग में रहकर शहीद वाली मौत मरना चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह खुद अपनी जान दे रहा है। साथ ही उसने निवेदन किया था कि जनपद के पुलिस परिवार के लोग अपना एक दिन का वेतन उसके परिजनों को दें, जिससे उनके बच्चों का भविष्य सुदृढ़ हो सके। मृतक सिपाही की अंतिम इच्छा सामने आने के बाद एसएसपी ने उनका सम्मान करते हुए अफसरों संग एक बैठक की। साथ ही सभी अफसरों से कहा कि जो भी पुलिसकर्मी अपनी इच्छानुसार एक दिन का वेतन मृतक के परिवार को देना चाहते हैं, वह उनकी सूची तैयार कर लें। जिससे मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद पहुंचाई जा सके।
थाने में तैनाती के दौरान किया था प्रपोज
सूत्रों की मानें तो आरोपी महिला पुलिसकर्मी से पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की। इस दौरान उसने बताया कि उसकी मुलाकात एक थाने में तैनाती के दौरान सुनील से हुई थी। साथ ही यह भी सामने आया है कि आरोपी महिला सिपाही ने उसे प्रपोज कर अपने प्रेम जाल में फंसाया था और अब वह उसका मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न भी कर रही थी।
विज्ञापन

मृतक सिपाही सुनील ने अपनी अंतिम इच्छा में जनपद में तैनात पुलिसकर्मियों से एक दिन का वेतन परिजनों को देने की मांग की है। इसके लिए बैठक की गई और जो भी पुलिसकर्मी अपना वेतन देना चाहते हैं, वह दे सकता है। साथ ही आरोपी महिला पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें