फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क धंसने पर ठेकेदार के प्रतिनिधि के खिलाफ एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क धंसने पर ठेकेदार के प्रतिनिधि के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों डीएवी फ्लाईओवर से पन्नी नगर शुगर मिल रोड पर डाली गई सीवर लाइन के ऊपर सड़क निर्माण का कार्य किया गया था। जिसके चलते बीते दिनों बारिश होने के बाद उक्त सड़क का एक हिस्सा धंस गया और एक ट्रक उसमें फंस गया था। मामले में जल निगम के जूनियर इंजीनियर की तरफ से कार्य कर रही कंपनी के प्रतिनिधि के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जूनियर इंजीनियर निर्माण खंड उत्तर प्रदेश जल निगम शनि कुमार ने मंगलवार को नगर कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि डीएवी फ्लाईओवर से पन्नी नगर शुगर मिल रोड पर बीते दिनों सीवर लाइन का कार्य किया गया था। जिसके बाद सड़क निर्माण कार्य मैसर्स एलसी इंफ्रा. प्रोजेक्ट प्रा. लि. कर रही थी। जिसके अधिकृत प्रतिनिधि यमुनापुर निवासी केवी पटेल हैं। सीवर लाइन का काम पूरा होने के बाद उनकी कंपनी ने यहां सड़क निर्माण का कार्य किया था। जिसमें लापरवाही बरतना सामने आया है, जिससे कि सड़क पर चलने वाले लोगों का जीवन खतरे में है। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ही इस रोड पर अदिति हॉस्पिटल के सामने सड़क धंस गई थी। जिसमें एक ट्रक धंसा और पलटने से बाल बाल बचा था। साथ ही उधर से गुजर रहे अन्य राहगीर भी बाल बाल बचे थे। ट्रक धंसने से रोड पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही थी। नगर कोतवाल अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें