बुलंदशहर में तैनात एक सिपाही ने अपनी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक सिपाही का एक ध्वनि संदेश सामाजिक माध्यम पर वायरल हुआ है, जिसमें उसने मुंशी अंकित, थाना प्रभारी राहुल चौधरी और सिपाही सुधीर कुमार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र की लखावटी पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही ने बृहस्पतिवार तड़के रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक सिपाही का सोशल मीडिया पर एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह मुंशी अंकित, थाना प्रभारी राहुल चौधरी व सिपाही सुधीर कुमार पर प्रताड़ना का आरोप लगा रहा है। प्रताड़ना से तंग आकर नौकरी से इस्तीफा देने, जीवन समाप्त करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
वायरल ऑडियो के आधार पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने थाना प्रभारी राहुल चौधरी, मुंशी अंकित गुर्जर, सिपाही सुधीर कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। वही प्रकरण में जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।एसएसपी समेत तमाम अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। परिजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
बता दे कि जनपद आगरा के थाना इरादतनगर के गांव सीकेचा निवासी जगवीर सिंह का 25 वर्षीय पुत्र सुधीर ठाकुर करीब तीन माह से औरंगाबाद थाने में तैनात था।वह 2025 बैच का सिपाही था।बताया जाता है कि रात्रि में सिपाही सुधीर की ड्यूटी लखावटी पुलिस चौकी पर थी।देर रात्रि करीब तीन बजे सिपाही सुधीर लखावटी मध्य गंग नहर की पटरी पर पहुंचा।पीछे से उसका साथी सौरभ शर्मा भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
सुधीर ने खुद की रायफल से जैसे ही हवाई फायर किया तो साथी सिपाही सौरभ भागकर लखावटी पुलिस चौकी पर पहुंचा ओर चौकी प्रभारी को घटना की जानकारी दी।इस दौरान पुलिस को आता देख सुधीर ने रायफल से खुद को गोली मार ली।गोली गर्दन में लगते ही सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।सूचना पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह,एसपी सिटी,सीओ सिटी प्रखर पांडेय भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे ओर घटनास्थल का निरीक्षण किया।थाना पुलिस ने मृतक सिपाही के परिजनों को घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए है।
घटना को लेकर मृतक सिपाही का ऑडियो प्रकाश में आने पर एसएसपी ने थाना प्रभारी राहुल चौधरी, मुंशी अंकित गुर्जर व सिपाही सुधीर कुमार को तत्काल प्रभावसे लाइन हाजिर कर दिया है। प्रकरण में जांच बैठा दी गई है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।-अभिषेक प्रताप अजय, एसपी सिटी