फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सिपाही पर फालोअर को पीटने का आरोप, एसएसपी से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। पुलिस लाइन में तैनात फालोअर को सिपाही ने पीट दिया। आरोप है कि उस दौरान आरोपी सिपाही नशे की हालत में था। पीड़ित ने एसएसपी से मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात फालवर कुलदीप पांडेय निवासी हरदोई ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह और उसका भाई संदीप पांडे पुलिस लाइन में फालवर हैं। चार दिन पूर्व कुलदीप का बड़ा भाई संदीप पांडेय अवकाश पर गया था। देहात स्वॉट टीम प्रभारी के निर्देश पर वह भाई की जगह खाना बना रहा है। बृहस्पतिवार रात देहात स्वॉट टीम में तैनात सिपाही जितेंद्र यादव नशे की हालत में पहुंचे और साथ लाए चिकन को कढ़ाई में गर्म करने के लिए कहा। कुलदीप पांडेय ने कढ़ाई में चिकन गर्म कर दिया। आरोप है कि जितेंद्र यादव ने चिकन अधिक गर्म होने पर जल जाने से गुस्सा हो गया और फालवर की थप्पड़ों से पिटाई कर दी। पीड़ित का आरोप है कि सिपाही ने लाइसेंसी पिस्टल निकालकर उस पर तान दी। फालवर की चीख पुकार सुनकर अन्य सिपाही दौड़कर रसोई में पहुंचे और बामुश्किल उसे छुड़ाया। एसएसपी श्लोक कुमार ने सीओ सिटी को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें