फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: घरेलू गैस सिलिंडर के दाम कम करने के लिए सड़क पर उतरे कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। घरेलू गैस सिलिंडर के दाम कम करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश भाटी और शहर अध्यक्ष प्रशांत बाल्मीकि ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ और राजस्थान के चुनावी भाषण में कहा था कि अगर भाजपा जीती तो दोनों राज्यों में रसोई गैस सिलिंडर 450 रुपये का देंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा ही भाषण वर्ष 2014 में दिया था। उस समय हर साल दो करोड़ नौकरी और प्रत्येक आदमी के खाते में 15 लाख रुपये देने के साथ कई बड़े वादे किए थे लेकिन आज तक एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। इसके विपरीत घरेलू गैस सिलिंडर के साथ अन्य जरूरी सामान इतना महंगा है कि गरीब के साथ आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है।
हमारी मांग है कि प्रधानमंत्री द्वारा किए गए वादों को पूरा किया जाए, जिससे जनता को महंगाई से राहत मिल सके। हमारी पहली मांग यह है कि प्रदेश में घरेलू गैस सिलिंडर के दाम कम किए जाएं। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ रहे विक्रांत पांडेय व रवि लोधी वर्मा के अलावा हर्षवर्धन वाल्मीकि, नरेंद्र चौधरी, शकील अहमद, सादिक सैफ़ी, जय प्रकाश शर्मा, सुभाष गांधी, मुनीर अकबर, आस मोहम्मद कुरैशी, नरेश शर्मा, मनीष चतुर्वेदी, रहमत राणा और डॉ. सुजात अली समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें