फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: विज्ञान प्रदर्शनी में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते अति​
विज्ञापन
बुलंदशहर। छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को जगदीशचंद्र बसु की जयंती पर विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपने विभिन्न तरह के मॉडल पेश कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी की शुरुआत भाजपा के प्रदेश संयोजक सहकारिता डीके शर्मा और विद्यालय के प्रबंधक मनोज बेरी ने फीता काटकर किया। विज्ञान विभाग से भारती शर्मा व सुबीन गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। डीके शर्मा ने बताया कि जगदीशचंद्र बसु भारत के वरिष्ठ वैज्ञानिक थे। पौधों में जीवन है, विद्युत चुंबकीय तरंगों से सिग्नल को एक जगह से दूसरे जगह पर भेजने की तकनीकी का पता इन्हीं के द्वारा लगाया गया था। इस तरह की प्रदर्शनी में भाग लेने से छात्र-छात्राओं का मानसिक विकास होता है। मनोज बेरी ने कहा कि भारत का भविष्य छात्र-छात्राएं हैं। प्रधानाचार्य रमेश सिंह ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें