फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ कांग्रेस भी सड़कों पर

Tue, 05 Apr 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
congress - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेसियों ने मिशन 2017 को फतह करने के लिए बिगुल फूंक दिया। कांग्रेस नेताओं ने ‘कांग्रेस लाओ, किसान-मजदूर बचाओ’वाहन रैली निकाली और प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन



प्रदेश कमेटी के आह्वान पर जिला कार्यालय से ‘कांग्रेस लाओ, किसान-मजदूर बचाओ’ वाहन रैली का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी और शहर अध्यक्ष मुनीर अकबर ने किया। रैली का शुभारंभ विधायक बंशी सिंह पहाड़िया और दिलनवाज खान ने किया। यात्रा जिला कार्यालय से शुरू होकर अंसारी रोड, चौक बाजार, मामन चौकी, चावली, नीमखेड़ा, ठंडी प्याउ, गंगेरा, सुन्हरा,नैथला, काहिरा, मरगूबपुर, भूड़ चौराहा होते हुए कालाआम पर समाप्त हुई।

 जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी ने कहा कि यह जनता का दुर्भाग्य है कि 1989 के बाद प्रदेश को धर्म और जाति की राजनीति ने जकड़ लिया। पिछले 26 वर्षों से प्रदेश  की सरकार लूटने का काम कर  रही हैं। विधायक बंशी सिंह पहाड़िया और दिलनवाज खान ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों केा मुफ्त पानी देने का वादा किया था, लेकिन नहरों में टेल तक पानी ही नहीं पहुंच रही है।
विज्ञापन



प्रदेश प्रवक्ता श्योपाल सिंह और जिला पंचायत सदस्य सुनील  चरौरा ने कहा कि सूखे और ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद हो रही हैं और किसानों को मुआवजा तक नहीं मिल रहा है। इस मौके पर कैफी फैसल, तुषार चौधरी, अराफात अली, सच्चिदानंद गौड़, रुवेज आलम राही, आदेश देव शर्मा, राहुल गोविल, देवदत्त शर्मा, इरशाद, मोहन लाल शर्मा, आस मोहम्मद कुरैशी, पदमा कुलश्रेष्ठ, अनीता शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें