फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: घर में अकेली मौजूद दस साल की बच्ची से छेड़छाड़ में रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र की कॉलोनी में दस साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया। आरोपी काफी समय से बच्ची को परेशान कर रहा था। बृहस्पतिवार को बच्ची के साथ मारपीट करने के बाद उसने मां को बताया। इसके बाद मां ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


बच्ची की मां ने बताया कि वह मजदूरी करती हैं। रोजाना जब वह मजदूरी पर जाती हैं तो इसी दौरान घर में उनकी दस साल की बेटी और आठ साल का बेटा घर में अकेले रहते हैं। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला दिलवर अक्सर उनकी बेटी से छेड़छाड़ करता रहता था लेकिन बच्ची डर के चलते किसी को नहीं बताती थी।

आरोप है कि बृहस्पतिवार को आरोपी शराब के नशे में घर में घुस आया और बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने बच्ची के साथ मारपीट की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जब बच्ची की मां अपने काम से घर लौटी तो उसको आपबीती बताई। इस बात पर बच्ची की मां ने आरोपी की मां से घटना की शिकायत की।
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपी की मां ने उल्टा उसको ही धमकी डे डाली। इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी दिलवर और उसकी माता मालती देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें