फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बीमार भाई को देखने जा रहे थे भइया-भाभी': आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर दंपती की मौत, कैंटर-ईको में आमने-सामने टक्कर

Sat, 04 Oct 2025 10:12 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा

सार

खुर्जा के ढाकर गांव निवासी राकेश ने बताया कि भाई वीर सिंह की तबीयत खराब चल रही थी, जिसके चलते उनका आगरा के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। इसलिए वह फिलहाल आगरा के राजाखेड़ा में रहने वाली अपनी बेटी के यहां रह रहे थे। राकेश ने बताया कि उनके भतीजे सुभाष (42) और सुभाष की पत्नी रेखा (35) शुक्रवार रात को आगरा के लिए रवाना हुए थे। 
विज्ञापन
मृतक दंपती सुभाष और रेखा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर सिकरारा मोड के पास कैंटर व ईको कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें खुर्जा निवासी दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं परिवार के दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

खुर्जा के ढाकर गांव निवासी राकेश ने बताया कि भाई वीर सिंह की तबीयत खराब चल रही थी, जिसके चलते उनका आगरा के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। इसलिए वह फिलहाल आगरा के राजाखेड़ा में रहने वाली अपनी बेटी के यहां रह रहे थे। राकेश ने बताया कि उनके भतीजे सुभाष (42) और सुभाष की पत्नी रेखा (35) शुक्रवार रात को आगरा के लिए रवाना हुए थे। उनके साथ ईको कार में सुभाष का भाई सूरज और साला सुभाष पुत्र सीताराम भी थे।
विज्ञापन

जब वह फतेहाबाद मार्ग पर सिकरारा मोड़ के पास पहुंचे सामने से आ रहे कैंटर से कार की टक्कर हो गई। इसमें ईको कार के परखच्चे से उड़ गए और कार में बैठे चार लोग बुरी तरह फंस गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों को कार से बाहर निकाला। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सुभाष और रेखा मृत घोषित कर दिया। वहीं भाई सूरज व साला सुभाष पुत्र सीताराम हायर सेंटर भेजा। फतेहाबाद थाना प्रभारी का कहना है कि हादसे में राकेश कुमार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। कैंटर को कब्जे में ले लिय गया है। जल्द से जल्द चालक को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें