फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में हादसा: बुलंदशहर में बाइक और वैन की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल

Thu, 29 Oct 2026 01:02 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, स्याना

सार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को नगर के सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हसन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शिवा की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया।
 
विज्ञापन
घायल शिवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर स्थति स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव बिगराऊ में गुरुवार को बाइक व वैन की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


शिवा के साथ खानपुर जा रहा था हसन
स्याना निवासी हसन उम्र 20 वर्ष अपने अन्य साथी शिवा उम्र 17 वर्ष के बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से खानपुर की तरफ जा रहा था। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिगराऊ पहुंचने पर सामने से आ रही वैन और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हसन की हुई मौत, शिवा मेरठ रेफर
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को नगर के सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हसन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शिवा की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें