पीएनबी के वॉकथॉन में मौजूद कर्मचारी व अधिकारी। स्रोत : बैंक
बुलंदशहर। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत पंजाब नेशनल बैंक की ओर से बुधवार को जनपद में वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक करते हुए ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही का संदेश दिया गया।
जिला अग्रणी प्रबंधक धीरज कुमार झा ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य आमजन को सत्यनिष्ठा अपनाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि न रिश्वत दें, न रिश्वत लें और न ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा दें। ईमानदारी को जीवन का हिस्सा बनाकर ही भ्रष्टाचार मुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान दिया जा सकता है।