फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कैश काउंटर से लीजिए एलईडी बल्ब

Mon, 23 May 2016 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
एलईडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली की खपत कम करने के लिए पॉवर कारपोरेशन अब अपने कैश काउंटरों से एलईडी बल्ब की बिक्री करेगा। उपभोक्ताओं को एलईडी बल्ब पर सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा बल्ब के लिए नगद भुगतान भी नहीं करना पड़ेगा। एलईडी बल्ब के पैसे बिजली के बिल में जुड़कर आएंगे।
विज्ञापन


बाजार में एलईडी बल्बों की कीमत काफी अधिक है। इसके कारण लोग एलईडी बल्ब नहीं खरीद पाते हैं। नतीजतन, बिजली की खपत बढ़ती जा रही है। इसी को देखते हुए पॉवर कारपोरेशन ने अपने कैश काउंटरों से एलईडी बल्बों की बिक्री का निर्णय लिया है।

एलईडी बल्बों की कीमत बाजार रेट से आधी होगी। फिलहाल कैश काउंटरों पर सात वाट और नौ वाट के एलईडी बल्ब उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए उपभोक्ताओं से क्रमश: 80 और 99 रुपये लिए जाएंगे। दो कंपनियों को बल्बों के वितरण का जिम्मा सौंपा गया है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

रोजाना 50 मेगावाट बचेगी बिजली
बिजली अफसरों का अनुमान है कि करीब दो लाख उपभोक्ताओं को एलईडी बल्ब उपलब्ध कराया जाएगा। इन बल्बों की वारंटी भी दो साल की होगी, यदि दो लाख उपभोक्ता एलईडी बल्बों का प्रयोग करने लगेंगे तो रोजाना 50 मेगावाट बिजली की खपत कम की जा सकेगी। अधीक्षण अभियंता एके चौधरी ने कहा कि एलईडी बल्ब को सब्सिडी के तहत दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें